रोहित शर्मा की आक्रामक बल्लेबाजी गिल को करती है प्रभावित? उपकप्तान ने दिया ये जवाब

अमर उजाला

Sat, 22 February 2025

Image Credit : Instagram

भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी का मुकाबला खेला जाना है

Image Credit : BCCI

भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश को हराया लेकिन पाकिस्तान न्यूजीलैंड से हार गया और अब उसे हर हालत में यह मैच जीतना होगा

Image Credit : BCCI

भारतीय टीम के उपकप्तान शुभमन गिल मैदान पर चौकों की तलाश में रहते हैं, जबकि कप्तान रोहित शर्मा पावरप्ले में काफी जोखिम लेकर बल्लेबाजी करते हैं जिससे सलामी जोड़ी के रूप में उन्हें कामयाबी मिलती है 

Image Credit : BCCI

मैच से पहले गिल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया जिसमें उनसे रोहित के आक्रामक बल्लेबाजी के बारे में पूछा गया। गिल ने कहा कि कप्तान रोहित शर्मा के आक्रामक शुरुआत करने से उन पर प्रभाव नहीं पड़ता है

Image Credit : ANI

गिल ने कहा, इससे मुझ पर प्रभाव नहीं पड़ता है। रोहित भाई का अपना तरीका है। इससे मुझे खुद में सुधार करने का मौका मिलता है। उनके साथ बल्लेबाजी करना शानदार है और मैं रोहित के साथ बल्लेबाजी करने का आनंद लेता हूं। अगर रोहित आक्रामक शुरुआत करते हैं तो इससे मुझे मैच में ढलने का मौका मिलता है

Image Credit : BCCI

गिल ने कहा, रोहित भाई हवा में शॉट्स ज्यादा खेलते हैं और छक्के लगाने की कोशिश करते हैं। मैं जमीनी शॉट तलाशता हूं। इससे हमारी जोड़ी को सफलता मिलती है क्योंकि हम अलग अलग तरह से शॉट खेलते हैं 

Image Credit : BCCI

भारत में कहां गिर सकता है खतरनाक एस्टेरॉयड, नासा ने बताया

Freepik
Read Now