अमर उजाला
Sat, 24 May 2025
25 साल के शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया है। वह भारत के 37वें टेस्ट कप्तान हैं
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद गिल कप्तान चुने गए हैं, जबकि ऋषभ पंत को उपकप्तान नियुक्त किया गया है
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से लीड्स में होगी इसी सीरीज से भारत के नए टेस्ट चैंपियनशिप चक्र (2025-27) की भी शुरुआत हो जाएगी
गिल भारत की टेस्ट टीम की कप्तानी करने वाले पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी बन जाएंगे। चयनकर्ताओं ने 18 सदस्यीय टीम का चयन किया है
मंसूर अली खान पटौदी भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान रहे, उन्होंने 1962 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21 साल और 77 दिन की उम्र में टीम का नेतृत्व किया था।
भुवनेश्वर कुमार ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, भारत में इतने टी20 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने