अमर उजाला
Tue, 29 April 2025
गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल आईपीएल 2025 में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी
गिल ने राजस्थान के खिलाफ 50 गेंदों पर पांच चौकों और चार छक्कों की मदद से 84 रनों की पारी खेली। गिल ने इसके साथ ही एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है और वह आईपीएल में 100 छक्के लगाने वाले छठे भारतीय सलामी बल्लेबाज बन गए हैं
ओपनर के तौर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय का रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम है जिन्होंने 174 छक्के लगाए हैं
विराट कोहली 171 छक्कों के साथ इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं
शिखर धवन ने आईपीएल में ओपनर के तौर पर 143 छक्के लगाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 135 छक्के लगाए हैं
वीरेंद्र सहवाग ने आईपीएल में ओपनर के तौर पर 104 छक्के लगाए हैं और गिल उन्हें पीछे छोड़ने के करीब हैं
तस्वीर में छिपी है मधुमक्खी, क्या आप खोज सकते हैं?