अमर उजाला
Fri, 26 May 2023
शुभमन गिल ने आईपीएल में अपना तीसरा शतक लगा दिया है
गिल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर-2 में धमाकेदार पारी खेली
अहमदाबाद में बारिश के बाद शुभमन गिल ने जमकर रन बरसाए
शुभमन गिल ने 60 गेंद की पारी में 129 रन बनाए
गिल ने अपनी पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 215 का रहा
शुभमन गिल का आईपीएल के 16वें सीजन में यह तीसरा शतक है
गिल ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक लगाया था
गिल एक सीजन में तीन या उससे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए
विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 2016 में चार शतक लगाए थे
जोस बटलर ने 2022 में राजस्थान रॉयल्स के लिए चार शतक लगाए थे
शुभमन गिल ने एक पारी में बनाए सात बड़े रिकॉर्ड