अमर उजाला
Sat, 2 August 2025
भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के ओवल में जारी टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में दो विकेट गंवाकर 75 रन बना लिए हैं।
यशस्वी जायसवाल और आकाश दीप क्रीज पर हैं। भारत ने पहली पारी में 224 रन और इंग्लैंड ने 247 रन बनाए थे। इस तरह टीम इंडिया की बढ़त 52 रन की हो चुकी है
भारत की पहली पारी के दौरान गिल रन आउट हुए थे। वह 21 रन बनाकर रन आउट हुए थे। गिल टेस्ट में दूसरी बार रन आउट हुए। इससे पहले वह पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ही राजकोट टेस्ट में रन आउट हुए थे।
गिल साल 2010 से टेस्ट में रन आउट होने वाले पांचवें भारतीय कप्तान हैं। इस लिस्ट में कई दिग्गज शामिल हैं
गिल से पहले धोनी, कोहली, रहाणे और रोहित भी इस तरह अपने विकेट गंवा चुके हैं। धोनी के साथ तो साल 2010 से तीन बार ऐसा हुआ है।
| खिलाड़ी | रन बनाए |
खिलाफ | साल |
|---|---|---|---|
| एमएस धोनी | 2 | ऑस्ट्रेलिया | 2010 |
| एमएस धोनी | 99 | इंग्लैंड | 2012 |
| एमएस धोनी | 82 | इंग्लैंड | 2014 |
| विराट कोहली | 74 | ऑस्ट्रेलिया | 2020 |
| अजिंक्य रहाणे | 112 | ऑस्ट्रेलिया | 2020 |
| रोहित शर्मा | 31 | ऑस्ट्रेलिया | 2023 |
| शुभमन गिल | 21 | इंग्लैंड | 2025 |
तस्वीर में E की भीड़ में छिपा है F, क्या आप खोज सकते हैं?