शुभमन गिल ने स्वीकार की गलती, बोले- तकनीक सुधार से मदद मिली
अमर उजाला
Sat, 2 November 2024
Image Credit : BCCI
शुभमन गिल का मानना है कि इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले किए गए तकनीकी सुधार को देखने से उन्हें तीसरे टेस्ट में शानदार 90 रन की पारी खेलने में मदद मिली।
Image Credit : BCCI
गिल ने कहा, यह निश्चित रूप से टेस्ट क्रिकेट में मेरी सबसे अच्छी पारियों में से एक है। इस टेस्ट से पहले मैं उन क्षेत्रों पर काम कर रहा था जिन पर मैंने इंग्लैंड सीरीज से पहले काम किया था।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा, उस सीरीज में मैं स्पिनरों के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी कर रहा था। इस मैच से पहले अभ्यास में बस उस मानसिकता में वापस जाने में सक्षम होने के लिए और स्पिनरों को खेलने के तरीके को दोहराने की कोशिश कर रहा था।
Image Credit : BCCI
गिल के अलावा ऋषभ पंत की आक्रामक 60 रन की पारी ने भारत को 28 रन की बढ़त दिलाई।
Image Credit : BCCI
उन्होंने आगे कहा, कोच के साथ बातचीत बस इसे फिर से दोहराने के बारे में थी कि स्पिनरों को अच्छी तरह से किस तरह खेला जाए।
Image Credit : BCCI
बता दें कि, भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला मुंबई में खेला जा रहा है। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में नौ विकेट पर 171 रन बनाए और 143 रनों की बढ़त हासिल कर ली।
Image Credit : BCCI
मरने के बाद भी 10 साल तक जिंदा रहता है इंसान का ये अंग