अमर उजाला
Fri, 26 May 2023
गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस की टीमें क्वालिफायर-2 में आमने-सामने हुईं
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बारिश के कारण टॉस 45 मिनट की देरी से हुआ
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
रोहित शर्मा के इस फैसले को शुभमन गिल ने गलत साबित कर दिया
शुभमन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मुंबई के सभी गेंदबाजों को धोया
अहमदाबाद में बारिश के बाद शुभमन गिल ने जमकर रन बरसाए
शुभमन गिल ने 60 गेंद की पारी में 129 रन बनाए
गिल ने अपनी पारी में सात चौके और 10 छक्के लगाए, उनका स्ट्राइक रेट 215 का रहा
गिल ने इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ शतक लगाया था
शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर किया कब्जा, डुप्लेसिस को छोड़ा पीछे