टी20 विश्व कप में पहली बार हिस्सा लेंगे इतने भारतीय खिलाड़ी, जानें उनके रिकॉर्ड्स

अमर उजाला

Wed, 1 May 2024

Image Credit : IPL

अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी है

Image Credit : IPL/BCCI

भारतीय टीम में कुल छह खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार इस वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे

Image Credit : IPL

युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहली बार टी20 विश्व कप में शिरकत करेंगे। 22 साल के यशस्वी ने पिछले साल खेल के सबसे प्रारूप में भारत के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने भारत के लिए 17 टी20 मैच खेले हैं और 161.93 की स्ट्राइक रेट से 502 रन बनाए हैं

Image Credit : IPL

दूसरे विकेटकीपर के तौर पर सैमसन के नाम की काफी चर्चा हुई थी। सैमसन भी अपने करियर में पहली बार टी20 विश्व कप खेलेंगे। उन्होंने अब तक 25 टी20 मैच खेले हैं और 133.09 की स्ट्राइक रेट से 374 रन बनाए हैं

Image Credit : IPL

आईपीएल में आक्रमक बल्लेबाजी से ध्यान अपनी ओर खींचने वाले शिवम दुबे आखिरकार टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। शिवम भारत के लिए 21 टी20 मैच खेल चुके हैं और उन्होंने 276 रन बनाए हैं 

Image Credit : IPL

कलाई के स्पिनर कुलदीप लगातार शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वह मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्पिन गेंदबाजों में शामिल हैं। कुलदीप ने हालांकि इससे पहले कभी टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं लिया है, लेकिन वह भारत के लिए इस प्रारूप में 35 मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 59 विकेट हैं

Image Credit : IPL

टी20 प्रारूप में भारत के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक चहल आईपीएल में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। चहल ने भारत के लिए 80 मैच खेले हैं, लेकिन वह पहली बार टी20 विश्व कप में हिस्सा लेंगे 

Image Credit : IPL

सिराज के पास भारत के लिए टी20 प्रारूप में खेलने का ज्यादा अनुभव नहीं है और उन्होंने अब तक सिर्फ 10 मैच ही खेले हैं। तेज गेंदबाज सिराज भी पहली बार टी20 विश्व कप में खेलेंगे

Image Credit : Instagram

IPL: 'मुंबई की टीम में हो रही गुटबाजी', माइकल क्लार्क का बड़ा बयान

IPL/BCCI
Read Now