अश्विन के छह रिकॉर्ड जिन्हें तोड़ने में छूट जाएंगे पसीने
अमर उजाला
Wed, 18 December 2024
Image Credit : BCCI
रविचंद्रन अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। उन्होंने बुधवार को इसकी घोषणा की।
Image Credit : PTI
अश्विन के नाम टेस्ट में 537 विकेट हैं और ऐसा माना जा रहा था कि वह कुछ वर्ष में अनिल कुंबले के 619 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देंगे। हालांकि, अब ऐसा नहीं हो सकेगा।
Image Credit : BCCI
अश्विन ने 15 साल के अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में कई रिकॉर्ड बनाए। वह महान स्पिनरों में गिने जाते हैं। मौजूदा समय में नाथन लियोन के साथ वह दुनिया के शीर्ष स्पिन गेंदबाज रहे। आइए अश्विन के ऐसे कुछ बड़े रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं...
Image Credit : BCCI
अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में सातवें स्थान पर हैं। अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय में अनिल कुंबले के बाद दूसरे नंबर पर हैं। कुंबले के नाम 619 टेस्ट विकेट थे।
Image Credit : BCCI
अश्विन के नाम टेस्ट में 37 फाइव विकेट हॉल है, जो कि किसी भारतीय गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा है। उनके बाद कुंबले का नंबर आता है। कुंबले ने टेस्ट में 35 बार पारी में पांच विकेट लिए थे।
Image Credit : BCCI
अश्विन टेस्ट में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने टेस्ट में 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता है। इस मामले में वह मुरलीधरन की बराबरी पर हैं।
Image Credit : BCCI
अश्विन के नाम स्पिनर्स का बेस्ट बॉलिंग स्ट्राइक रेट है। उनका स्ट्राइक रेट 50.7 का है।
Image Credit : instagram.com/rashwin99/
अश्विन ने भारत में 65 टेस्ट में 383 विकेट लिए। इसमें 29 बार पारी में पांच विकेट शामिल है। 2011/12 में अश्विन के डेब्यू के बाद से भारत ने घरेलू मैदान पर 65 टेस्ट खेले, अश्विन ने उनमें से प्रत्येक 65 टेस्ट खेले। घर पर बिना कोई मैच चूके उनसे ज्यादा टेस्ट सिर्फ एक खिलाड़ी ने खेला।
Image Credit : BCCI
अश्विन ने चार बार किसी एक टेस्ट मैच में शतक बनाया और पांच विकेट लिए। वह इस मामले में सिर्फ महान इयान बॉथम से पीछे हैं। बॉथम ने ऐसा पांच बार किया था।
Image Credit : BCCI
अश्विन टेस्ट में बाएं हाथ के बल्लेबाजों का सबसे ज्यादा शिकार करने वाले गेंदबाज भी हैं। उन्होंने 268 बार बाएं हाथ के बल्लेबाजों का शिकार किया है। इस लिस्ट में शीर्ष पांच गेंदबाजों में फिलहाल नाथन लियोन एकमात्र एक्टिव गेंदबाज हैं।
Image Credit : BCCI
तस्वीर में 863 को खोजने में बड़े-बड़े धुरंधर फेल, क्या आप 20 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?