अमर उजाला
Thu, 21 March 2024
आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होगा, पहला मुकाबला चेन्नई और आरसीबी के बीच खेला जाएगा
आईपीएल के 17वें संस्करण से पहले 10 टीमों के कप्तानों की लिस्ट फाइनल हो गई है। छह टीमों ने कप्तानी में बदलाव किया है
आगामी टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है
इस सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की अगुवाई ऋषभ पंत करते नजर आएंगे। लंबे वक्त के बाद वह मैदान पर वापसी करेंगे, पिछले सीजन में वह कार दुर्घटना में घायल होने की वजह से टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं बन पाए थे
आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा ने कप्तानी से इस्तीफा दे दिया। उनकी जगह हार्दिक पांड्या को टीम की कमान सौंपी गई
कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई श्रेयस अय्यर करते नजर आएंगे। पिछले सीजन में नीतीश राणा को टीम का नेतृत्व करते देखा गया था
इस मामले में सनराइजर्स हैदराबाद भी पीछे नहीं है। एडन मार्करम के बाद टीम मैनेजमेंट ने पैट कमिंस पर भरोसा जताया है
गुजरात टाइटंस की कप्तानी में भी बदलाव हुआ है। हार्दिक पांड्या के बाद शुभमन गिल को टीम की कप्तानी संभालते देखा जाएगा
क्या आप खुद को मानते हैं जीनियस, तो 10 सेकेंड में ढूंढकर दिखाएं कुत्ता