वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज बनीं मंधाना, मिताली को पीछे छोड़ा
अमर उजाला
Tue, 29 October 2024
Image Credit : BCCI
भारतीय महिला टीम ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में छह विकेट से हराकर 2-1 से सीरीज पर कब्जा जमा लिया।
Image Credit : BCCI
निर्णायक मुकाबले में स्मृति मंधाना ने शतक लगाया। वहीं, टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर 70 रन बनाकर नाबाद रहीं।
Image Credit : BCCI
इस मुकाबले में स्मृति मंधाना का तूफान आया। उन्होंने अपने वनडे करियर का आठवां शतक जड़ा। इस दौरान उन्हें यास्तिका भाटिया और हरमनप्रीत कौर का भरपूर साथ मिला।
Image Credit : BCCI
इस सीरीज के पहले मैच में उन्होंने पांच रन बनाए और दूसरे मुकाबले में खाता खोले बिना पवेलियन लौटी थीं। हालांकि, तीसरे वनडे में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी पारी के दौरान 10 चौके लगाए।
Image Credit : BCCI
इसी के साथ मंधाना वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज बन गईं। उनके नाम आठ शतक दर्ज हो गए हैं।
Image Credit : BCCI
वनडे में सर्वाधिक शतक लगाने वाली भारतीय महिला बल्लेबाज
स्मृति मंधाना-08
मिताली राज-07
हरमप्रीत कौर-06
पूनम राउत-03
Image Credit : BCCI
अहमदाबाद में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने ब्रूक हैलीडे की 86 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 232 रन बनाए।
Image Credit : BCCI
जवाब में भारत ने 44.2 ओवर में चार विकेट पर 236 रन बनाए और तीसरा वनडे जीत लिया।
Image Credit : BCCI
'कंधे की चोट का मजाक उड़ाने के लिए कोहली ने किया था ब्लॉक', मैक्सवेल का खुलासा