महिला बिग बैश लीग के 10वें सीजन में इस टीम से खेलेंगी स्मृति मंधाना

अमर उजाला

Tue, 27 August 2024

Image Credit : WPL/BCCI

भारतीय सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला बिग बैश लीग के आगामी 10वें सीजन के लिए एडिलेड स्ट्राइकर्स के साथ करार किया है

Image Credit : WPL/BCCI

मंधाना इससे पहले दूसरे सीजन में ब्रिस्बेन हीट, चौथे सीजन में होबार्ट हरिकेंस और सातवें सीजन में सिडनी थंडर्स के लिए खेल चुकी हैं।

Image Credit : WPL/BCCI

महिला बिग बैश लीग के सातवें सीजन में मंधाना ने मेलबर्न रेनेगेड्स के खिलाफ 64 गेंदों में 114 रन बनाए थे। हालांकि, इस सीजन वह नई टीम से खेलती दिखेंगी

Image Credit : WPL/BCCI

एडिलेड स्ट्राइकर्स ने एक बयान में कहा, 'महिला क्रिकेट की स्टार में से एक भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना आगामी डब्ल्यूबीबीएल 10 सीजन के लिए स्ट्राइकर्स में शामिल हो गई हैं। टीम तीसरे खिताब के लिए उतरेगी।'

Image Credit : WPL/BCCI
सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करने वाली मंधाना के पास दो प्रतिष्ठित आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर पुरस्कार हैं। ऑस्ट्रेलिया की एलिसे पेरी के साथ यह उपलब्धि पाने वाली वह केवल दूसरी खिलाड़ी हैं।
Image Credit : WPL/BCCI

भारत के लिए 141 टी20 अंतरराष्ट्रीय में मंधाना ने 122.51 के स्ट्राइक रेट से 26 अर्धशतक के साथ 3493 रन बनाए हैं। वह महिला टी20 लीग सर्किट में सबसे अधिक मांग वाली खिलाड़ियों में से एक हैं।

Image Credit : WPL/BCCI

इस साल कोच ल्यूक विलियम्स के साथ जुगलबंदी करते हुए मंधाना ने रॉयल चैलेंजर्स की कप्तानी करते हुए टीम को महिला प्रीमियर लीग (WPL) चैंपियन बनाया था

Image Credit : WPL/BCCI

तस्वीर में छिपी है पेंसिल, जीनियस हैं तो 8 सेकेंड में खोजिए

Istock
Read Now