इस साल अब तक 6 भारतीय क्रिकेटर ले चुके संन्यास, देखें लिस्ट

अमर उजाला

Fri, 5 September 2025

Image Credit : PTI

भारतीय क्रिकेटर्स के संन्यास का सिलसिला इस साल थम नहीं रहा है। एक के बाद एक कई खिलाड़ी क्रिकेट से संन्यास ले रहे हैं

Image Credit : ANI

अभी तक इस साल छह भारतीय क्रिकेटर्स क्रिकेट के सभी प्रारूपों से या फिर किसी एक या दो प्रारूप से संन्यास का एलान कर चुके हैं।

Image Credit : ANI

आइए उन क्रिकेटर्स की लिस्ट देखते हैं...

Image Credit : BCCI

वरुण एरॉन

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण एरॉन ने इस साल 10 जनवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया
Image Credit : X

ऋद्धिमान साहा

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने इस साल एक फरवरी को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था

Image Credit : IPL

रोहित शर्मा

भारतीय कप्तान रोहित ने इस साल सात मई को अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वह 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय को भी अलविदा कह चुके हैं

Image Credit : PTI

विराट कोहली

कोहली ने 12 मई को टेस्ट से संन्यास ले लिया। वह भी रोहित की तरह पिछले साल टी20 अंतरराष्ट्रीय को अलविदा कह चुके हैं
Image Credit : ANI

चेतेश्वर पुजारा

पुजारा ने 24 अगस्त को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का एलान किया। वह काफी समय से टीम से बाहर चल रहे थे

Image Credit : BCCI

अमित मिश्रा

भारत के दिग्गज स्पिनर 42 साल के अमित मिश्रा ने चार सितंबर को टेस्ट, वनडे और टी20 सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान किया।

Image Credit : ANI

युवराज-जयवर्धने जैसे पांच दिग्गज..जो एशिया कप में नहीं लगा पाए शतक; देखें

@YUVSTRONG12
Read Now