विराट कोहली के संन्यास पर सौरव गांगुली ने शोएब अख्तर को दिया मुंहतोड़ जवाब

अमर उजाला

Sat, 19 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने हाल ही में सुझाव दिया था कि भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को व्हाइट बॉल क्रिकेट से संन्यास लेने पर विचार करना चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया

अख्तर ने कहा था कि विराट को वर्कलोड को मैनेज करने और सचिन तेंदुलकर के 100 शतक बनाने के रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए वनडे विश्व कप के बाद व्हाइट बॉल क्रिकेट छोड़ देना चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया

एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में अख्तर ने कहा था कि कोहली को अपने टेस्ट करियर को और लंबा करने पर विचार करना चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया

अख्तर की राय थी कि व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलने से उन्हें काफी थकान का सामना करना पड़ता है, जिससे टेस्ट क्रिकेट में उनके लंबे करियर की संभावनाओं पर असर पड़ सकता है

Image Credit : सोशल मीडिया

अख्तर के इस बयान ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली अख्तर के इस बयान से बिल्कुल भी सहमत नहीं थे और उन्होंने इसका जोरदार जवाब दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

गांगुली ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा- क्यों? विराट कोहली जो क्रिकेट खेलना चाहते हैं उन्हें वो खेलना चाहिए, क्योंकि वह हर मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज हारने पर गांगुली ने फैंस को भी सलाह दी, उन्होंने कहा कि फैंस को धैर्य नहीं खोना चाहिए

Image Credit : सोशल मीडिया
गांगुली ने कहा- भारत एक ऐसा देश है जहां हर खेल के बाद मूल्यांकन होता है। जीतने पर अच्छी टीम और हारने पर खराब टीम कहलाती है। दोनों परिणामों के साथ जीना सीखना होगा। यह खेल का अभिन्न अंग है
Image Credit : सोशल मीडिया

इन खिलाड़ियों की कप्तानी में सात बार एशिया कप जीता है भारत

सोशल मीडिया
Read Now