अमर उजाला
Sun, 9 July 2023
सौरव गांगुली जितने आक्रामक खिलाड़ी रहे हैं, उतनी ही रोचक उनकी लव स्टोरी है
इंटरनेशनल करियर की तरह ही गांगुली की लव स्टोरी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही
गांगुली अपने प्यार को पाने के लिए सभी हदों से गुजर गए, उन्होंने डोना से दो बार शादी भी की
साल 1996 में इंग्लैंड दौरे पर जाने से पहले सौरव गांगुली ने डोना ने प्रपोज किया
गांगुली और डोना के प्यार को दोनों के परिवार वाले पसंद नहीं करते थे, ऐसे में उन्हें चोरी छुपे मिलना पड़ता था
इंग्लैंड से लौटते ही गांगुली ने डोना से शादी का फैसला किया, दोस्त की मदद से कोर्ट मैरिज करने के लिए रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे
यह बात मीडिया को पता चला तो गांगुली को वहां से निकलना पड़ा, इसके बाद 12 अगस्त 1996 में उन्होंने कोर्ट मैरिज की
गांगुली और डोना की कोर्ट मैरिज को एक साल भी नहीं हुआ था कि यह बात घरवालों को पता लग गई
दोनों परिवारों ने गांगुली और डोना की शादी का विरोध किया, इसके बाद भी दोनों झुकने को तैयार नहीं थे
इसके बाद परिवार को मानना को पड़ा और 21 फरवरी 1997 को दादा और डोना ने पूरे रीति-रिवाज के साथ दोबारा शादी रचाई
गांगुली और डोना की एक बेटी सना है, उनका जन्म तीन नवंबर 2001 को हुआ था
विंबलडन देखने पहुंचे रवि शास्त्री, जोकोविच नहीं, इस खिलाड़ी को बताया चैंपियन