सौरव गांगुली ने की विराट कोहली की तारीफ, कहा- वह सफेद गेंद क्रिकेट के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी
अमर उजाला
Mon, 20 January 2025
Image Credit : Virat kohli (instagram)/ani
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली की लंबे समय से खराब फॉर्म को लेकर बड़ा दावा किया है।
Image Credit : BCCI
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष ने किंग कोहली को सफेद गेंद क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी बताया है।
Image Credit : Social Media
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली का बल्ला खामोश रहा था। उन्होंने पांच मुकाबलों की नौ पारियों में सिर्फ 190 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल है।
Image Credit : twitter
गांगुली ने कहा- विराट कोहली जैसे क्रिकेटर विरले ही पैदा होते हैं। अपने करियर में 81 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाना अविश्वसनीय है। मेरे लिए वह शायद सफेद गेंद के दुनिया के सबसे महान खिलाड़ी हैं।
Image Credit : BCCI
पर्थ टेस्ट में विराट की शतकीय पारी का जिक्र करते हुए गांगुली ने कहा- मैं वास्तव में हैरान था कि पर्थ में शतक बनाने के बाद उन्होंने किस तरह से बल्लेबाजी की। इससे पहले उन्हें संघर्ष करना पड़ा था, लेकिन पर्थ में शतक बनाने के बाद मुझे लगा कि यह उनके लिए एक बड़ी सीरीज होगी।
Image Credit : BCCI
गांगुली ने भरोसा जताया और कहा कि वह इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी में अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में लौटेंगे।
Image Credit : BCCI
उन्होंने कहा- वह भारतीय परिस्थितियों में इस टूर्नामेंट में रन बनाएंगे और मुझे अभी भी लगता है कि विराट कोहली में बहुत क्रिकेट बचा है, इंग्लैंड का दौरा उनके लिए एक बड़ी चुनौती होगी।
Image Credit : PTI
गांगुली ने आगे कहा- मैं चैंपियंस ट्रॉफी में उनके फॉर्म को लेकर बहुत चिंतित नहीं हूं क्योंकि वह सफेद गेंद के क्रिकेट में शायद दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी हैं।
Image Credit : Twitter
चतुरों के चाचा भी नहीं खोज पाएंगे टाइगर, हिम्मत है तो 10 सेकेंड में खोजकर दिखाएं