अमर उजाला
Wed, 30 October 2024
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने गैरी कर्स्टन के पाकिस्तान के सीमित ओवरों के कोच पद से हटने के बाद अपनी नाराजगी जाहिर की है।
कर्स्टन का कार्यकाल केवल छह महीने तक चला। उन्होंने टी20 विश्व कप 2024 से पहले मई 2024 में पाकिस्तान के कोच पद का दायित्व संभाला था
पीटरसन ने कर्स्टन से अलग होने के फैसले के लिए पाकिस्तान क्रिकेट की आलोचना करते हुए इसे 'एक कदम आगे, दो कदम पीछे' करार दिया।
पीटरसन ने लिखा, 'कर्स्टन के पास कोच के रूप में एक शानदार सीवी है। उन्होंने पाकिस्तान के चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के मुख्य कोच के रूप में 2011 क्रिकेट विश्व कप जीता था।
घरेलू टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड को 2-1 से हराने के बावजूद कर्स्टन को पाकिस्तानी कोचिंग के सेटअप से बाहर करना विवादों को जन्म देता है
पीटरसन ने कहा, 'इतने अच्छे कोच को चुनने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट गैरी कर्स्टन को कैसे खो सकता है? पिछले कुछ हफ्तों में पाकिस्तान क्रिकेट ने एक कदम आगे लिया और आज दो कदम पीछे हटा लिया!'
पीटरसन ने कहा, 'अपने आप से ऐसा करना बंद करो। इस तरह की चीजें करते रहने के लिए बहुत अधिक प्रतिभा है आपके पास।'
गिल, राशिद, सुदर्शन को टीम में बरकरार रख सकते हैं टाइटंस