अमर उजाला
Mon, 10 April 2023
आईपीएल 2023 के 13वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम कोलकाता नाइटराइडर्स के रिंकू सिंह के तूफान के आगे उड़ गई
केकेआर को आखिरी पांच गेंदों में 28 रन की जरूरत थी, यश दयाल गेंदबाजी कर रहे थे और इसके बाद जो हुआ वह अविश्वसनीय रहा
रिंकू सिंह ने पांच गेंदों में लगातार पांच छक्के जड़कर कोलकाता को जीत दिलाई, इसके बाद तो सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई
अब टीम के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और उनकी दोस्त अनन्या पांडे ने भी रिंकू सिंह की इस तूफानी पारी पर प्रतिक्रिया दी है
सुहाना ने इंस्टाग्राम पर रिंकू की तस्वीर के साथ स्टोरी लगाते हुए लिखा- अनरियल यानी अवास्तविक, सुहाना हाल ही में KKR और RCB का मैच देखने ईडन गार्डन्स गई थीं
इसके अलावा अनन्या पांडे ने भी रिंकू सिंह की तस्वीर शेयर की और सैल्यूट करने का इमोजी लगाया
इससे पहले रविवार को बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने भी रिंकू सिंह के लिए पोस्ट किया था, उन्होंने अपने गाने 'झूमे जो पठान' का नाम बदलकर 'झूमे जो रिंकू सिंह' कर दिया था
रिंकू ने 21 गेंदों में एक चौके और छह छक्के की मदद से नाबाद 48 रन की पारी खेली, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया, इस पारी ने सुहाना को उनका फैन बना दिया
IPL: एक ओवर में पांच छक्के लगाने वाले बल्लेबाज