अमर उजाला
Sun, 12 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में ग्लैमर का तड़का लगा
बॉलीवुड अभिनेता और केकेआर के मालिक शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान अपने भाई अबराम के साथ ई़डन गार्डन्स पहुंची
इस दौरान उन्हें फिल्म अभिनेत्री अनन्या पांडे और शनाया कपूर के साथ देखा गया
तीनों को मैच का लुत्फ उठाते देखा गया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं
केकेआर ने स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर मुंबई इंडियंस को बारिश से बाधित मुकाबले में 18 रनों से हराया
इस जीत के साथ ही श्रेयस अय्यर की अगुआई वाली टीम आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है
केकेआर ने मुंबई के सामने जीत के लिए 16 ओवर में 158 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन मुंबई की टीम निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 139 रन ही बना सकी
MI का साथ छोड़ सकते हैं रोहित शर्मा, KKR के खिलाड़ियों संग कर रहे मीटिंग