अमर उजाला
Sat, 3 May 2025
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने इस बारे में राय रखी है कि क्या महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल करियर को एक सीजन ज्यादा खींच लिया?
धोनी इस साल जुलाई में 44 साल के हो जाएंगे और वह आईपीएल के सभी 18 सीजन का हिस्सा रहे हैं। धोनी मौजूदा सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ की जगह चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की कमान संभाल रहे हैं जो चोट के कारण बीच सीजन से ही बाहर हो गए थे
धोनी के नेतृत्व में हालांकि इस सीजन सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। सीएसके फिलहाल अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर है
आईपीएल में खेलने को लेकर धोनी के फैसले पर गावस्कर ने कहा कि धोनी अपने निजी हित को नहीं, बल्कि फ्रेंचाइजी को ज्यादा प्राथमिकता देते हैं
गावस्कर ने स्पोर्ट्स टूडे से बातचीत में कहा, कोई भी खिलाड़ी अपने लिए नहीं, बल्कि टीम के लिए क्या अच्छा होगा, इस बारे में निर्णय लेता है। धोनी ने इस सीजन में खेलने के बारे में जो भी निर्णय लिया है, वह पूरी तरह से सीएसके के लिए सबसे अच्छा होगा। भविष्य में वह जो भी निर्णय लेंगे, वह पूरी तरह से इस बात पर निर्भर करेगा कि सीएसके के लिए क्या अच्छा है, जरूरी नहीं कि यह उनके खुद के लिए अच्छा हो
गावस्कर ने इस बात पर जोर दिया कि सीएसके की टीम अगले आईपीएल सीजन किस तरह वापसी कर सकती है। गावस्कर का कहना है कि सीएसके को नीलामी में अपने रवैये को बदलने की जरूरत है, विशेषकर गेंदबाजी प्रतिभा को उभारना होगा
गावस्कर के अनुसार, खिलाड़ियों की नीलामी में सीएसके को बल्लेबाजों से ज्यादा गेंदबाजों को प्राथमिकता देनी होगी। उन्होंने छोटे मैदानों पर स्थानीय लीग में चमकने वाले बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर रहने के प्रति भी आगाह किया
कम गेंदों पर आईपीएल में 4000 रन पूरे करने वाले तीसरे बल्लेबाज बने जोस बटलर