अमर उजाला
Sun, 19 January 2025
भारत ने शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और अगले महीने होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम का एलान किया था
अजीत अगरकर की अगुआई वाली चयन समिति ने 15 सदस्यीय टीम का उपकप्तान शुभमन गिल को नियुक्त किया था, रोहित भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे
इस मामले को लेकर अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना ने अपनी राय रखी और इस फैसले को दूरदर्शी कदम बताया
रैना ने कहा, गिल को सही समय पर उपकप्तानी मिली है। वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार हैं और उन्होंने वनडे में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। रोहित जानते हैं कि एक युवा खिलाड़ी को कैसे तैयार करना है और गिल टीम के लिए क्या विशेष कर सकते हैं
रैना ने कहा कि गिल युवा लीडर हैं जैसे एक समय पर विराट कोहली हुआ करते थे
भारत चैंपियंस ट्रॉफी में अपने अभियान की शुरुआत 20 फरवरी को बांग्लादेश से करेगा। इसके बाद टीम 23 फरवरी को पाकिस्तान का सामना करेगी और फिर दो मार्च को उसका सामना ग्रुप चरण के आखिरी मुकाबले में न्यूजीलैंड से होगा
पांच अनलकी खिलाड़ी जिन्हें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं मिला मौका, जानें