अमर उजाला
Sun, 12 October 2025
इस दौरान उन्होंने संध्या आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दिव्य शृंगार के दर्शन किए और उसके बाद नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही।
इस दौरान सूर्यकुमार यादव बाबा महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने कभी आंख बंद कर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया तो कभी आरती के दौरान वे तालियां बजाते हुए भी देखे गए। सूर्यकुमार यादव बाबा महाकाल के अनन्य भक्त हैं जो कि मौका मिलते ही बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आ जाते हैं।
हाल ही में सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था।
Y की भीड़ में छिपा है U, जीनियस हैं तो 9 सेकेंड में खोजकर दिखाएं