अमर उजाला
Mon, 31 March 2025
भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच में खास उपलब्धि हासिल कर ली
सूर्यकुमार यादव ने केकेआर के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए नौ गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 27 रन बनाए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई
सूर्यकुमार ने इसके साथ ही टी20 क्रिकेट में आठ हजार रन पूरे कर लिए हैं और वह ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय हैं। सूर्यकुमार टी20 में भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने पांचवें भारतीय भी बन गए हैं
सूर्यकुमार के खेल के सबसे छोटे प्रारूप टी20 में 8007 रन हो गए हैं
टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जिन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 12976 रन बनाए हैं
दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा हैं जिन्होंने 11851 रन बनाए हैं, जबकि शिखर धवन 9797 रन बनाकर इस सूची में तीसरे और सुरेश रैना 8654 रन बनाकर चौथे स्थान पर हैं
आईपीएल डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बने अश्विनी कुमार