'छोटे चार घंटे में मिलते हैं', सूर्यकुमार यादव ने इस तरह मासूम प्रशंसक की मांग की पूरी

अमर उजाला

Mon, 9 June 2025

Image Credit : Suryakumar yadav Instagram

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव मैदान पर कूल अंदाज के लिए जाने जाते हैं और अक्सर प्रशंसकों का दिल जीतने में कामयाब रहते हैं

Image Credit : ANI

सूर्यकुमार आईपीएल 2025 के खत्म होने के बाद इन दिनों मुंबई लीग में नॉर्थ पैंथर्स के लिए खेल रहे हैं और उन्होंने एक नन्हे प्रशंसक की मांग पूरी कर अपने व्यवहार से फैंस का दिल जीत लिया

Image Credit : BCCI/PTI

आमतौर पर सूर्यकुमार बल्ले से लंबे छक्के लगाकर फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने मासूम प्रशंसक की मांग पूरी कर सोशल मीडिया पर धूम मचा दी

Image Credit : Suryakumar Yadav X

दरअसल, मैच के दौरान दर्शकदीर्घा पर एक मासूम प्रशंसक पोस्टर लेकर बैठा था जिसमें लिखा था, 'सूर्या सर मैं आपके साथ फोटो लेना चाहता हूं।' 

Image Credit : Suryakumar Yadav X

मासूम प्रशंसक की ये अपील सूर्यकुमार तक पहुंची और उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर उस बच्चे की तस्वीर शेयर कर हुए लिखा, छोटे बस चार घंटे में आया, मिलते हैं

Image Credit : Suryakumar Yadav Instagram

मैच खत्म होने के बाद सूर्यकुमार ने इस वादे को निभाया और उस मासूम प्रशंसक के साथ फोटो खिंचवाई। सूर्यकुमार ने ये फोटो भी इंस्टाग्राम पर अपलोड की और लिखा, लो हो गई अपनी फोटो

Image Credit : Suryakumar Yadav X

तस्वीर में छिपा है उल्लू, क्या आप खोज सकते हैं?

adobe
Read Now