अमर उजाला
Tue, 2 July 2024
बारबाडोस में बेरिल तूफान की वजह से विश्व विजेता टीम इंडिया अभी भी वहां फंसी हुई है। हालांकि, बुधवार को भारतीय टीम लौट आएगी
इससे पहले इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सूर्यकुमार ने पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को लेकर बयान दिया है
उन्होंने इसमें बताया कि जब भारतीय टीम को ट्रॉफी मिली और जिस तरह से द्रविड़ ने उसे हाथ में लेकर सेलिब्रेट किया, उस वीडियो को वह जिंदगी भर संभाल कर रखेंगे
सूर्यकुमार से जब पूछा गया कि क्या उन्होंने द्रविड़ को इससे पहले कभी इतना खुश देखा है?
This browser does not support the video element.
सूर्या ने कहा- 30 सेकंड की वह क्लिप, जब द्रविड़ ने ट्रॉफी अपने हाथ में ली और चिल्लाया ... उस पल जब उन्होंने अपनी खुशी का इजहार किया
सूर्यकुमार ने कहा- मुझे लगता है कि मैं उस क्लिप को जीवन भर के लिए सहेज लूंगा
सूर्या ने कहा- आखिर में वह आए और रोहित को धन्यवाद दिया और कहा, 'नवंबर में फोन कॉल के लिए शुक्रिया रोहित'
सूर्या ने कहा- द्रविड़ 50 ओवर के विश्व कप (भारत की हार) के बाद आगे कार्यकाल नहीं बढ़ाना चाहते थे, लेकिन रोहित और जय सर (बीसीसीआई सचिव जय शाह) ने उन्हें रुकने के लिए मना लिया
तस्वीर में छिपा है पक्षी, क्या आप खोज लेंगे?