अमर उजाला
Sat, 17 May 2025
इस दौरान रोहित और शरद पवार के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। मुंबई क्रिकेट संघ (एमसीए) ने रोहित और पवार के अलावा पूर्व बल्लेबाज अजीत वाडेकर के नाम पर स्टैंड्स का आधिकारिक रूप से उद्घाटन किया।
भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा को इसके लिए बधाई दी।
सूर्या ने आगे लिखा- क्रिकेट के मैदान पर शानदार उपलब्धियां हासिल करने के लिए रोहित शर्मा को बधाई, फिनिशर से लेकर ओपनर और हमारे कप्तान तक। आप हर भूमिका में प्रेरणा और हमारे लिए गर्व की बात रहे हैं...।
सूर्या ने आगे लिखा- बहुत कम ही ऐसा कप्तान मिलता है जो आगे बढ़कर नेतृत्व करता है और खेल को बेहतर के लिए बदल देता है। आप वह नेता हैं, जिसने न केवल खेल को बदला है, बल्कि दृष्टिकोण, रवैया, ड्रेसिंग रूम का माहौल, टीम और कप्तान की भूमिका को फिर से परिभाषित किया है।
VIDEO: गाड़ी में डेंट पड़ी तो रोहित ने अपने भाई को लगाई फटकार, देखें