अमर उजाला
Tue, 17 October 2023
पंजाब की टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। मंगलवार को उसने आंध्र प्रदेश के खिलाफ मुकाबले में 275 रन बना दिए
यह टी20 में किसी भारतीय लीग में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पीछे छोड़ दिया
आरसीबी ने 2013 के आईपीएल में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में क्रिस गेल के 175 रन की पारी की बदौलत 263 रन बनाए थे
अब पंजाब ने रांची में 275 का स्कोर बनाकर आरसीबी को पीछे छोड़ा। अभिषेक शर्मा ने 51 गेंदों में 112 रन की पारी खेली। वहीं, अनमोलप्रीत सिंह ने 26 गेंदों में 87 रन बना दिए
जवाब में आंध्र प्रदेश की टीम 170 रन ही बना सकी और पंजाब ने 105 रन से जीत हासिल की। आंध्र के लिए रिकी भुई ने 52 गेंदों में 104 रन की पारी खेली
क्या तस्वीर में छिपे टेडी को खोज सकते हैं आप?