अमर उजाला
Sun, 30 June 2024
टी20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया
इसी के साथ भारत अब वेस्ट इंडीज और इंग्लैंड के साथ दो बार टी20 विश्व कप जीतने वाली टीम बन गई
भारत के विश्व विजेता बनने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री और विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने एक पोस्ट साझा किया
उन्होंने पोस्ट के जरिए टीम इंडिया को जीत की बधाई दी
इसके साथ ही उन्होंने पोस्ट में अपनी बेटी वामिका का भी जिक्र किया
बता दें कि बारबाडोस में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को सात रनों से हरा दिया
विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द मैच और जसप्रीत बुमराह को प्लेयर ऑफ द सीरीज से नवाजा गया
कोहली के नाम टी20 विश्व कप में दर्ज हुई एक और उपलब्धि, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज