IND vs ENG: निराश कोहली को मनाने पहुंचे द्रविड़, वीडियो में देखें फिर क्या हुआ...

अमर उजाला

Thu, 27 June 2024

Image Credit : ICC/BCCI

टी20 विश्व कप 2024 में भारत और इंग्लैंड के बीच गयाना में सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। इस मैच में विराट कोहली एक बार फिर फेल रहे

Image Credit : BCCI/ICC

वह नौ गेंद में एक छक्के की मदद से नौ रन बनाकर आउट हुए। रीस टॉप्ली ने विराट को क्लीन बोल्ड किया

Image Credit : BCCI/ICC

इसके बाद विराट काफी निराश दिखे। यह टी20 विश्व कप उनका अब तक का सबसे खराब टी20 विश्व कप रहा है

Image Credit : BCCI/ICC

वह सात पारियों में 75 रन बना सके हैं। इस दौरान उनका औसत 10 के करीब रहा है। 37 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा है

Image Credit : BCCI/ICC

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में फेल रहने के बाद  विराट ड्रेसिंग रूम में उदास बैठे दिखे। उनके बगल में जडेजा और बुमराह बैठे थे

Image Credit : ICC/BCCI

इसके बाद हेड कोच राहुल द्रविड़ विराट के पास जाते दिखाई दिए। वह विराट को कुछ कहते दिखते हैं

Image Credit : BCCI/ICC

वह विराट के पैर पर थपथपाते भी दिखे। इससे ऐसा लगा वह विराट को दिलासा देने की कोशिश कर रहे हैं

Image Credit : BCCI/ICC

इस पर विराट उदास चेहरा बनाते हैं, जैसे कह रहे हों कि कुछ भी सही नहीं हो रहा। द्रविड़ फिर वापस लौट जाते हैं

Image Credit : BCCI/ICC

This browser does not support the video element.

इसका वीडियो भी सामने आया है।

Video Credit :

कप्तान के तौर पर रोहित ने हासिल की ये उपलब्धि, ऐसा करने वाले पांचवें भारतीय

ICC/T20 World Cup
Read Now