अमर उजाला
Fri, 28 June 2024
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को 68 रनों से हरा दिया
फाइनल में अब दक्षिण अफ्रीका का सामना भारत के साथ होगा
गुयाना में खेले गए भारत बनाम इंग्लैंड मैच में कंमेंट्री कर रहे नवजोत सिंह सिद्धू काफी ज्यादा उत्साहित थे
उन्होंने कंमेंट्री के दौरान जोश में आकर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुन नहीं रोक पाएंगे हंसी
इंग्लैंड की फील्डिंग पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा- फटा मन और फटा दूध कभी जुड़ता नहीं
उन्होंने इंग्लैंड के गेंदबाजों को निशाने पर लेते हुए कहा- पेट में आंत नहीं और मुंह में दंत नहीं
इंग्लैंड की बल्लेबाजी पर भी सिद्धू तंज कसने से पीछे नहीं रहे
इंग्लैंड की बल्लेबाजी को देखते हुए उन्होंने कहा- दूध का जला भी लस्सी फूंक कर पीता है
इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को लेकर कहा- डेढ़ बाल सिर पर नहीं और कनपटी पर जूड़ा
बता दें कि पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने इंग्लैंड के सामने 172 रनों का लक्ष्य रखा था
इंग्लैंड की पूरी टीम महज 103 रनों पर ही सिमट गई
कौन हैं भारतीय टीम के गन स्पिनर्स? कप्तान रोहित ने इन्हें दिया जीत का श्रेय