U19 WC: तस्वीरों में देखें भारत की जीत के पल, एक-दूसरे को गले लगाकर भावुक हुईं खिलाड़ी

अमर उजाला

Sun, 2 February 2025

Image Credit : BCCI
भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर लगातार दूसरी बार महिला अंडर-19 टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है।
Image Credit : BCCI
मलयेशिया के कुआलालंपुर के बेयूमास ओवल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में निकी प्रसाद की टीम इंडिया ने नौ विकेट से जीत दर्ज की। 
Image Credit : BCCI
इससे पहले 2023 में शेफाली वर्मा की टीम ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब जीता था। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत का दबदबा दिखा है। 
Image Credit : BCCI
भारत ने सात में से सात मैच जीते और टीम अजेय रही। पिछली बार ऐसा नहीं हुआ था। 
Image Credit : ICC
2023 में भारतीय टीम ने सात में से छह मैच जीते थे और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सुपर-सिक्स में हार का सामना करना पड़ा था।
Image Credit : ICC
निकी प्रसाद की टीम ने सात में से सात मैच अच्छे अंतर से जीते। इस दौरान टीम इंडिया ने सात में से पांच मैच आठ या इससे ज्यादा विकेट से जीते, जबकि दो मैच 60 या इससे ज्यादा के अंतर से जीते। यानी भारत के सभी मुकाबले लगभग एकतरफा रहे।
Image Credit : ICC
भारत को ग्रुप-ए में वेस्टइंडीज, मलयेशिया और श्रीलंका के साथ रखा गया था। 19 जनवरी को अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को नौ विकेट से शिकस्त दी थी। 
Image Credit : BCCI
वहीं, 21 जनवरी को दूसरे मैच में मलयेशिया को 10 विकेट से रौंद दिया था। 23 जनवरी को अपने तीसरे और आखिरी ग्रुप मैच में भारत ने श्रीलंका को 60 रन से हराया था। 
Image Credit : BCCI
सुपर सिक्स में भारत का सामना बांग्लादेश और स्कॉटलैंड से हुआ। टीम इंडिया ने बांग्लादेश को सुपर सिक्स के मैच में आठ विकेट से शिकस्त दी। फिर स्कॉटलैंड को 150 रन से रौंद दिया। इस तरह भारत ने लगातार पांच मैच जीतकर सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। 
Image Credit : BCCI
सेमीफाइनल में भारत का सामना इंग्लैंड से हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 20 ओवर में आठ विकेट पर 113 रन के स्कोर पर रोक दिया। फिर 15 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया। इस तरह टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची। 
Image Credit : BCCI
फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की टीम थी, जिसने अपने पिछले छह में से पांच मैच जीते थे। हालांकि, भारत की बेटियां कहां रुकने वाली थीं। उन्होंने 2023 की तरह एक बार फिर विपक्षी टीम को 100 रन के अंदर रोक दिया और फिर नौ विकेट से जीत हासिल की।
Image Credit : BCCI
दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 82 रन पर सिमट गई। भारत ने 11.2 ओवर में एक विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
Image Credit : BCCI

तस्वीर में छिपा है हाथी, जीनियस हैं तो 7 सेकेंड में खोजकर दिखाएं

Adobe Stock
Read Now