अमर उजाला
Sat, 8 June 2024
भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को महामुकाबला खेला जाएगा। इसको लेकर दोनों टीमें जमकर तैयारी कर रही हैं
न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी में होने वाले इस मैच के लिए भारतीय टीम ने एक दिन पहले जमकर प्रैक्टिस की
इसकी तस्वीरें बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की हैं। इसमें पूरी टीम एकजुट नजर आ रही है
अभ्यास सत्र के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने मौज मस्ती के पल भी साझा किए। वहीं, कुछ खिलाड़ी कोच के साथ गंभीर बातचीत भी करते दिखे
कप्तान रोहित और उपकप्तान हार्दिक कोच के साथ समय बिताते दिखे। वहीं, कोहली ने भी द्रविड़ के साथ लंबी बातचीत की
रोहित की एक मजेदार तस्वीर भी सामने आई है, जिसमें वह भांगड़ा करते दिख रहे हैं और बेहद खुश नजर आ रहे हैं
भारत और पाकिस्तान की टीम टी20 विश्व कप में सात बार आमने-सामने आ चुकी है
भारत ने इसमें से छह मैच और पाकिस्तान एक मैच जीता है। 2021 में पाकिस्तान के हाथों टीम इंडिया को शिकस्त मिली थी
भारतीय टीम न्यूयॉर्क में पाकिस्तान को हराकर पाकिस्तान की सुपर-8 राह मुश्किल करने उतरेगी
तस्वीर में छिपी है मछली, 10 सेकेंड में खोजने का है चैलेंज