अमर उजाला
Mon, 28 August 2023
उन्होंने रविवार को 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक पर निशाना साधा, वह विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय हैं
नीरज की जीत पर क्रिकेटर्स के भी रिएक्शन आ रहे हैं। इनमें सचिन तेंदुलकर, रवि शास्त्री, वीरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेटर्स शामिल हैं
सचिन ने लिखा- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत का पहला गोल्ड। यह भारतीय खेल के लिए एक स्वर्णिम पल है। आपकी कड़ी मेहनत हर उस टूर्नामेंट में रंग लाए, जिसमें आप हिस्सा लेते हैं नीरज
गौतम गंभीर ने लिखा- हमारे डायमंड (नीरज) के लिए एक और स्वर्ण पदक
वीरेंद्र सहवाग ने लिखा- फेंको तो ऐसे फेंको कि चार लोग बोलें क्या फेंकता है यार! हमारे चैंपियन ने 88.17 मीटर दूर भाला फेंका और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीता। यह स्वर्णिम सफर जारी है
वसीम जाफर ने लिखा- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय। गोल्डन बॉय ने हमें एक बार फिर गौरवान्वित किया। बधाई
भारत के बाद जापान भी लॉन्च करने जा रहा मून मिशन