WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम, भारत-पाकिस्तान इस स्थान पर

अमर उजाला

Sat, 28 June 2025

Image Credit : @MohammadKaif
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चक्र (2025-27) की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय टीम को उसके पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने पांच विकेट से मात दी। 
Image Credit : BCCI

अब भारतीय टीम का इंग्लैंड से दो जुलाई से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में सामना होगा। इस मैच में शुभमन गिल के नेतृत्व वाली टीम वापसी करना चाहेगी। हम यहां WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीमों के विषय में बात करेंगे। आइये जानते हैं...

Image Credit : BCCI
ऑस्ट्रेलिया WTC इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है। 55 मैचों में उन्होंने 34 मुकाबले अपने नाम किए हैं।
Image Credit : ANI

इंग्लैंड 66 मैचों में 33 मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर है।

Image Credit : ANI

भारतीय टीम को 57 में से 31 मुकाबलों में जीत मिली है। टीम इंडिया तीसरे स्थान पर है।
Image Credit : BCCI

डब्ल्यूटीसी 2023-25 की विजेता दक्षिण अफ्रीका ने 41 में से 22 मुकाबले जीते हैं।

Image Credit : ANI
न्यूजीलैंड की टीम ने 39 में से 19 मैचों में जीत का स्वाद चखा है।
Image Credit : BCCI

श्रीलंका की टीम इस मामले में छठे स्थान पर हैं। उन्होंने 39 मुकाबले खेले हैं और इनमें 13 मैच जीते हैं।

Image Credit : ANI

पाकिस्तान की टीम 40 में से 13 मैच जीतकर सातवें स्थान पर है।
Image Credit : ANI
वेस्टइंडीज 40 मैचों में से 10 जीत दर्ज कर आठवें पायदान पर है।
Image Credit : Roston chase-instagram
बांग्लादेश की टीम को 33 मुकाबलों में सिर्फ पांच में जीत मिली है। वह सबसे निचले पायदान पर है।
Image Credit : @BCBtigers

तस्वीर में छिपी है बॉल, 7 सेकेंड में है खोजने का चैलेंज

Adobe
Read Now