अमर उजाला
Wed, 13 August 2025
'बेबी एबी' के नाम से मशहूर दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने धमाल मचा दिया। उन्होंने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाया
डार्विन में खेले गए टी20 मुकाबले में ब्रेविस ने 56 गेंद में 12 चौके और आठ छक्कों की मदद से 125 रन की नाबाद पारी खेली। यह टी20 में उनका पहला शतक रहा
उनकी इस पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 53 रन से हरा दिया और तीन मैचों की सीरीज को फिलहाल 1-1 से बराबर कर दिया
अपनी इस पारी के साथ ही ब्रेविस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए। शतक लगाते वक्त उनकी उम्र 22 साल 105 दिन की रही
हम आपको ऑस्ट्रेलियाई धरती पर तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं
टी20 में यह रिकॉर्ड ब्रेविस के नाम हो गया है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई धरती पर टेस्ट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर हैं
वहीं, ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी रिकी पोंटिंग हैं। पोंटिंग ने 21 साल 21 दिन की उम्र में शतक लगाया था
उन्होंने 1996 में ऐसा किया था। इन दिग्गजों की फहरिस्त में अब ब्रेविस का नाम शामिल हो चुका है। ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच निर्णायक टी20 16 अगस्त को खेला जाएगा
अब तक 8 भारतीयों ने जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट