अमर उजाला
Thu, 31 October 2024
इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि नकाबपोश चोरों ने उनके परिवार की मौजूदगी में उनके घर में सेंध लगाकर गहने और कई महत्वपूर्ण सामान चुरा लिया।
स्टोक्स ने बुधवार को खुलासा किया कि यह घटना 17 अक्तूबर की है जब वह पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में दूसरा टेस्ट मैच खेल रहे थे।
इस दिन उनके पूर्वोत्तर इंग्लैंड में कैसल ईडन स्थित घर में घुसपैठ हुई थी। स्टोक्स ने चोट से उबरने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में वापसी की थी।
स्टोक्स ने कहा कि जिस सामान की चोरी की गई है उनमें उनका ओबीई, या ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर पदक भी शामिल है।
यह राष्ट्र की तरफ से दिया जाने वाला सम्मान है।
उन्होंने एक्स पर लिखा, 'सबसे बुरी बात यह है कि इस अपराध को तब अंजाम दिया गया जब मेरी पत्नी और दो छोटे बच्चे घर पर थे।'
स्टोक्स ने लिखा, 'शुक्र है, मेरे परिवार में से किसी को भी शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन इसका उनकी भावनात्मक और मानसिक स्थिति पर प्रभाव पड़ा है।'
बाबा वेंगा की सबसे डरावनी भविष्यवाणी, जानिए क्या होने वाला है?