अमर उजाला
Thu, 2 May 2024
सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी ने 2024 सीजन के लिए पिछले साल हुई खिलाड़ियों की नीलामी में जमकर पैसा खर्च किया था और अपनी टीमें मजबूत करने के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना था
आईपीएल 2024 का आधे से ज्यादा सीजन बीत चुका और अब प्लेऑफ की दौड़ भी रोचक हो चली है
आईपीएल में कुछ खिलाड़ी ऐसे रहे जिन्हें उनकी टीमों ने काफी पैसे देकर लिया, लेकिन वह उस तरह का प्रभाव नहीं छोड़ सके
तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं, उन्हें केकेआर ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अब तक निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आठ मैचों में सात विकेट लिए हैं और 11.78 की इकॉनोमी से रन लुटाए हैं
वनडे विश्व कप विजेता कप्तान पैट कमिंस को हैदराबाद ने 20.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। वह भले ही अच्छी कप्तानी कर रहे हैं, लेकिन गेंदबाजी से प्रभाव नहीं छोड़ पा रहे हैं। उन्होंने नौ मैचों में 10 विकेट लिए हैं
आरसीबी ने अल्जारी जोसेफ को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन तीन मैचों में उन्होंने एक ही विकेट लिया है
गुजरात टाइटंस ने स्पेंसर जॉनसन को 10 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन वह अब तक उम्मीद के अनुरूप गेंदबाजी नहीं कर सके हैं। उन्होंने पांच मैचों में चार विकेट लिए हैं
शिवम दुबे ने आईपीएल में चार साल बाद लिया विकेट, बेयरस्टो बने शिकार