अमर उजाला
Wed, 19 April 2023
आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम ने लय हासिल कर ली है, मंगलवार को MI ने SRH के खिलाफ जीत हासिल की
इस जीत के साथ मुंबई इंडियंस की टीम छह अंकों के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर पहुंच गई है
इस मैच में आखिरी ओवर में मुंबई को 20 रन डिफेंड करने थे, अर्जुन तेंदुलकर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ चार रन दिए
इसके अलावा अर्जुन ने अब्दुल समद का विकेट भी लिया, यह अर्जुन के आईपीएल करियर का पहला विकेट रहा, मुंबई ने 14 रन से जीत हासिल की
मैच के बाद अर्जुन के विकेट को सेलिब्रेट भी किया गया, अर्जुन ने मैच के बाद केक काटा
This browser does not support the video element.
अर्जुन अब तक आईपीएल में दो मैच खेल चुके हैं और 35 रन खर्च किए हैं, इसके अलावा उन्होंने एक विकेट लिया है
कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पहले मैच में अर्जुन ने दो ओवर में 17 रन दिए थे, जबकि दूसरे मैच में उन्होंने 2.5 ओवर में 18 रन दिए और समद का विकेट लिया
बेटे अर्जुन के डेब्यू पर सचिन भावुक हो गए थे, उन्होंने लिखा था- पिता होने के नाते मैं जानता हूं कि आप इस खेल को वह सम्मान देना जारी रखेंगे जिसका यह हकदार है
सचिन ने लिखा- आपने इस स्तर तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है। मुझे इस बात का भरोसा है कि आप आगे भी ऐसा करते रहेंगे। यह एक सुखद यात्रा की शुरुआत है
मुंबई इंडियंस को अगला मैच 22 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलना है, यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा
IPL 2023: इन खिलाड़ियो पर लग चुका है भारी जुर्माना