अमर उजाला
Sun, 29 September 2024
भारत और बांग्लादेश के बीच छह अक्तूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होना है
तीन मैचों की इस सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को टीम इंडिया का एलान कर दिया
आगामी सीरीज के लिए चुनी गई टीम में युवाओं को मौका दिया गया है जबकि सीनियर खिलाड़ियों को आराम मिला है
तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए मयंक यादव, हर्षित राणा और नितीश कुमार रेड्डी को भी मौका मिला है
तीनों ने आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरीं थीं
हर्षित और नितीश को पहले भी टीम इंडिया में चुना जा चुका है। हालांकि, दोनों को अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है
फ्लॉप खिलाड़ियों को एक और मौका देना चाहते हैं पाकिस्तान के कोच गिलेस्पी