अमर उजाला
Wed, 13 November 2024
भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया
तिलक ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 51 गेंदों पर शतक जड़ा जो उनके टी20 करियर का पहला सैकड़ा है
तिलक ने 22 साल पांच दिन की उम्र में शतक जड़ा और वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सैकड़ा लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए
तिलक ने इस मामले में पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सुरेश रैना को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2010 में 23 साल 156 दिन की उम्र में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था
तिलक टी20 में भारत के लिए शतक लगाने के वाले दूसरे युवा बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में शुभमन गिल को पीछे छोड़ दिया है जिन्होंने पिछले साल 23 साल 146 दिन की उम्र में न्यूजीलैंड के खिलाफ नाबाद 126 रनों की पारी खेली थी
टी20 में भारत के लिए सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है जिन्होंने पिछले साल नेपाल के खिलाफ 21 साल 279 दिन की उम्र में सैकड़ा जड़ा था
Q के बीच लिखे O को खोजने में बड़े-बड़े सूरमा फेल, क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?