अमर उजाला
Mon, 28 August 2023
एशिया कप 2023 की शुरुआत 30 अगस्त से होगी। आइए जानते हैं कि अब तक किन-किन टीमों ने रनों के लिहाज से वनडे फॉर्मेट में सबसे बड़ी जीत दर्ज की है
एशिया कप में भारतीय क्रिकेट टीम के पास 256 रनों के सबसे ज्यादा अंतर से जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड है। टीम ने यह रिकॉर्ड 2008 में हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ बनाया था
पाकिस्तान लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। पाकिस्तान ने ढाका में 2000 एशिया कप में बांग्लादेश को 233 से शिकस्त दी थी
पाकिस्तान टीम लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी है। उसने 1988 के एशिया कप में चटगांव में बांग्लादेश को 173 रनों से हराया था
पाकिस्तान चौथे नंबर पर भी है। उसने 2004 में श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए मैच में हॉन्गकॉन्ग को 173 रनों से शिकस्त दी थी
लिस्ट में श्रीलंका की टीम पांचवें नंबर पर आती है। उसने 2008 में पाकिस्तान के कराची में बांग्लादेश को वनडे एशिया कप में 158 रनों हराया था
CPL में रेड कार्ड के पहले शिकार बने सुनील नरेन, देखें वीडियो