'इंग्लैंड का दौरा गिल के लिए कड़ी परीक्षा', बोले सबा करीम

अमर उजाला

Sun, 1 June 2025

Image Credit : Twitter

पूर्व भारतीय चयनकर्ता सबा करीम का मानना है कि आगामी इंग्लैंड दौरा नये टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के लिए कड़ी परीक्षा जैसा होगा

Image Credit : PTI

करीम ने कहा कि कप्तान के रूप में शुभमन गिल की सफलता उनके बल्लेबाजी प्रदर्शन पर निर्भर करेगी।

Image Credit : PTI

रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के संन्यास लेने के बाद गिल को कप्तान नियुक्त करके भारत ने टेस्ट क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत की।

Image Credit : PTI

करीम ने रविवार को फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल कार्यक्रम के दौरान कहा, 'इंग्लैंड का दौरा उनके लिए एक परीक्षा है'

Image Credit : IPL/BCCI/Twitter/Instagram

करीम ने कहा, 'मुझे यकीन है कि वह इसके लिए तैयार हैं। उन्हें बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। अगर वह ऐसा करने में सफल रहते हैं तो इससे उनकी कप्तानी पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।'

Image Credit : Twitter

इस पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज को पूरा विश्वास है कि भारत की युवा टीम इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करके अनुकूल परिणाम हासिल करेगी।

Image Credit : PTI

उन्होंने कहा, 'मुझे इस युवा भारतीय टीम से अच्छे नतीजों की उम्मीद है। मैच वास्तव में प्रतिस्पर्धी होंगे और मुझे लगता है कि भारतीय खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं।'

Image Credit : PTI

एक आईपीएल सीजन में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी के सबसे ज्यादा रन, RR-MI और PBKS का दबदबा

ANI
Read Now