अमर उजाला
Mon, 23 December 2024
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट ने भले ही आईसीसी प्रतियोगिताओं में अपना दबदबा बनाया हो और सबसे ज्यादा ट्राफियां जीती हों, लेकिन भारतीय क्रिकेट को इस खेल में सबसे ताकतवर देशों में से एक माना जाता है।
पिछले दो दशकों में भारतीय क्रिकेट ने हर मोर्चे पर ऑस्ट्रेलियाई और अन्य शीर्ष देशों को चुनौती देते हुए शीर्ष की ओर कदम बढ़ाया है।
भारतीय क्रिकेट के उत्थान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की बड़ी भूमिका रही है। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के रूप में बीसीसीआई ने क्रिकेट जगत को टॉप फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग भी दी है।
यहां तक कि जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों से भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर उनके विचारों के बारे में पूछा गया, तो उनके पास कहने के लिए केवल अच्छी चीजें थीं।
सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक वीडियो में, कुछ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों को बीसीसीआई, आईसीसी और भारतीय क्रिकेट को एक-एक शब्द में परिभाषित करने के लिए कहा गया था।
इस पर पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, मैक्सवेल जैसे अन्य खिलाड़ियों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। हेड ने तो बीसीसीआई को आईसीसी से ताकतवर बताया है। आइए प्रतिक्रियाएं देखते हैं...
पैट कमिंस: बीसीसीआई- बड़ा (बिग), आईसीसी- बड़ा (बिग), भारतीय क्रिकेट- बड़ा (बिग)
ट्रैविस हेड: बीसीसीआई- शासक (रूलर्स), आईसीसी- दूसरा (सेकंड), भारतीय क्रिकेट- मजबूत (स्ट्रॉन्ग)
उस्मान ख्वाजा: बीसीसीआई- मजबूत, आईसीसी- आईसीसी, भारतीय क्रिकेट- प्रतिभाशाली
नाथन लियोन: बीसीसीआई- बिग, आईसीसी- बॉस, भारतीय क्रिकेट- महत्वाकांक्षी (पैशनेट)
ग्लेन मैक्सवेल: बीसीसीआई- शक्तिशाली, आईसीसी- बॉस, भारतीय क्रिकेट- कट्टर
एलेक्स कैरी: बीसीसीआई- शक्तिशाली, आईसीसी- ट्रॉफी, भारतीय क्रिकेट- शक्तिशाली
स्टीव स्मिथ: बीसीसीआई- पावरहाउस, आईसीसी- उतना शक्तिशाली नहीं (इसके लीडर्स बदलते रहते हैं)
हेड और स्मिथ की पसंद ने यकीनन सबसे दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दीं। जबकि हेड अपने फैसले पर नहीं झुके
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें इस समय 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही हैं, जिसमें पहले तीन मैचों के बाद सीरीज 1-1 से बराबर है।
शादी समारोह में एक साथ दिखे उद्धव और राज ठाकरे