VIDEO: अर्शदीप ने अंपायर को इस तरह बचाया, टिम डेविड को आई हंसी

अमर उजाला

Mon, 4 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को बंगलूरू में खेले गए पांचवें टी20 मैच के दौरान ऑन फील्ड अंपायर वीरेंद्र शर्मा बाल-बाल बच गए

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, मैच के दौरान एक वक्त ऑस्ट्रेलियाई टीम को जीत के लिए दो गेंद पर नौ रन की दरकार थी

Image Credit : सोशल मीडिया

स्ट्राइक पर नाथन एलिस थे, जबकि अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। 20वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एलिस ने एक सीधा शॉट खेला

Image Credit : सोशल मीडिया

शॉट काफी तेज था और अर्शदीप ने बीच में हाथ लगाकर उस गेंद की स्पीड कम कर दी। अंपायर वीरेंद्र शर्मा ने गेंद की लाइन से हटने की कोशिश की

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, गेंद अर्शदीप के हाथ में लगकर उसी तरफ गई जिधर अंपायर घूमे थे। गेंद सीधे जाकर अंपायर वीरेंद्र के जांघों पर टकराई

Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, अर्शदीप ने गेंद की स्पीड कम कर दी थी, जिससे वीरेंद्र शर्मा को उतनी तेज गेंद नहीं लगी। साथ ही गेंद चौके के लिए भी नहीं जा पाई और एक रन मिला
Image Credit : Social media

ऑस्ट्रेलिया यह मैच छह रन से हार गया और अंपायर वाली इस घटना को देखकर डगआउट में बैठे टिम डेविड हंसने लगे। उनका रिएक्शन वायरल हो रहा है

Image Credit : सोशल मीडिया

आईपीएल ऑक्शन में सबसे ज्यादा बार अनसोल्ड रहने वाले 5 खिलाड़ी

BCCI
Read Now