Video: दोस्ती में बदली दुश्मनी! नवीन को गले लगाते नजर आए कोहली

अमर उजाला

Wed, 11 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

भारत और अफगानिस्तान के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में विश्व कप मैच खेला गया

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच में विराट कोहली और नवीन उल हक के बीच दोस्ती देखी गई। यह दोनों खिलाड़ी आईपीएल 2023 में एक-दूसरे से लड़ लिए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

आईपीएल में लखनऊ के लिए खेलने वाले नवीन और बैंगलोर के लिए खेलने वाले विराट के बीच तू-तू-मैं-मैं हुई थी। विराट ने मैच में नवीन को जूता तक दिखाया था

Image Credit : IPL/BCCI

इसको लेकर लखनऊ के मेंटर गंभीर भी विराट से भिड़ गए थे। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिए भी वार जारी रहा

Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, विश्व कप में भारत-अफगानिस्तान मैच के दौरान जब विराट बल्लेबाजी के लिए आए और नवीन गेंदबाजी कर रहे थे तो दोनों के बीच याराना देखा गया

Image Credit : सोशल मीडिया

नवीन ने हंसकर विराट से बातचीत की और विराट ने भी हंसकर उन्हें जवाब दिया। ऐसा लगा दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ गिले शिकवे को दूर कर लिया है

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

इतना ही नहीं विराट ने नवीन से हाथ मिलाया और गले भी लगाया और खेल भावना जाहिर की। दोनों के बीच दोस्ती का यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है

Video Credit : ICC

VIDEO: नवीन उल हक को रन आउट नहीं कर पाए राहुल तो भड़के विराट कोहली

सोशल मीडिया
Read Now