अमर उजाला
Thu, 26 December 2024
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला मेलबर्न में खेला जा रहा है।
19 साल के सैम कोंस्टास ने इस टेस्ट में डेब्यू किया और अपने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मैच में जोरदार पारी खेली। उन्होंने 65 गेंद में छह चौके और दो छक्के की मदद से 60 रन बनाए।
कोंस्टास ने डेब्यू मैच में ही अर्धशतक जड़ा। इस दौरान उनकी बहस सिराज और कोहली से भी हुई।
लाइव मैच के दौरान कोंस्टास और कोहली के बीच टक्कर हुई और फिर एक-दूसरे से बहस भी किया। अब यह विवादों में आ गया है। अब इस मुद्दे पर आईसीसी की भी नजर जा चुकी है।
यह घटना 10वें ओवर के खत्म होने के बाद की है।
दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया।
इससे गुस्साए कोंस्टान ने बुमराह के 11वें ओवर में 18 रन बटोरे। इस दौरान उन्होंने दो चौके ओर एक छक्का लगाया।
This browser does not support the video element.
आईसीसी अधिकारी इस घटना की समीक्षा करने के लिए तैयार हैं। मैच रेफरी एंडी पॉयक्राफ्ट समीक्षा कर सकते हैं
तस्वीर में केला के बीच लिखा है बेला, क्या आप 25 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?