अमर उजाला
Sun, 19 January 2025
शनिवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले कॉन्सर्ट के दौरान सिंगर क्रिस मार्टिन ने जसप्रीत बुमराह का नाम लेकर सबको चौंका दिया।
शनिवार रात 'स्काई फुल ऑफ स्टार्स' गाते हुए क्रिस ने परफॉर्मेंस रोककर बुमराह का जिक्र किया। इससे पूरा स्टेडियम तालियों से गूंज उठा।
क्रिस मार्टिन ने मजाकिया लहजे में कहा, 'रुकिए, हमें शो खत्म करना होगा क्योंकि जसप्रीत बुमराह बैकस्टेज आकर खेलना चाहते हैं।'
यह सुनकर दर्शक और भी उत्साहित हो गए। क्रिस ने आगे कहा, 'वह कहते हैं कि उन्हें अब मुझे बॉलिंग करनी है।' इस पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं।
This browser does not support the video element.
यह वाकया सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। दर्शकों ने बुमराह-बुमराह के नारे लगाए तो क्रिस ने कहा कि बुमराह को 15 मिनट रुकने को कहेंगे।
क्रिस मार्टिन ने कॉन्सर्ट के दौरान भारतीय फैंस को तब भी हैरान कर दिया, जब उन्होंने “जय श्री राम” बोला।
इन घटनाओं ने कॉन्सर्ट को और भी यादगार बना दिया। डीवाई पाटिल स्टेडियम में कोल्डप्ले के तीन शो हैं। 18 के बाद 19 और 21 जनवरी को भी शो है
वनडे विश्व कप 2023 की टीम से कितना बदला चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चुना गया भारत का स्क्वॉड?