अमर उजाला
Sat, 17 May 2025
मैदान पर रोहित शर्मा अपने फनी कमेंट के लिए जाने जाते हैं। 'गार्डेन में कोई नहीं घूमेगा' तो सुपरहिट रहा
सिर्फ मैदान ही नहीं, वास्तव में भी रोहित का अंदाज निराला है।
उनका एक हालिया वीडियो वायरल हो रहा, जिसमें वह अपने भाई विशाल को डांटते दिख रहे हैं
दरअसल, रोहित शुक्रवार को वानखेड़े स्टेडियम पहुंचे थे। वानखेड़े स्टेडियम का एक स्टैंड उनके नाम किया गया है
इस सम्मान को पाकर वह भावुक हो गए। रोहित के साथ उनके माता-पिता, पत्नी रितिका समेत पूरा परिवार मौजूद रहा। साथ ही मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी मौजूद रहे
सम्मान कार्यक्रम के बाद जब वह वापस घर जाने के लिए अपनी कार पार्किंग के पास आए तो उनका एक वीडियो वायरल हो गया
जैसे ही कार उनकी तरफ आई, रोहित ने बगल में खड़े अपने भाई को डांट लगाते हुए कार में पड़ी डेंट को दिखाया
रोहित को यह कहते सुना जा सकता है- ये क्या है? हिटमैन काफी गुस्से में नजर आए। इस पर बगल में खड़ा उनका भाई हंस पड़ा
This browser does not support the video element.
फिर रोहित ने अपने पिता और मां को कार में बैठाया। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। देखें वीडियो
'वानखेड़े पर खेलना अब खास होगा', इस कारण गदगद हुए रोहित शर्मा