अमर उजाला
Fri, 13 October 2023
भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का महामुकाबला शनिवार (14 अक्तूबर) को खेला जाएगा
भारत-पाकिस्तान की टीमें अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने होंगी
मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) प्रमुख जका अशरफ ने अहमदाबाद में पाकिस्तान के खिलाड़ियों से बात की
जका अशरफ ने अपने देश के खिलाड़ियों से मुलाकात करके उनका हौसला बढ़ाया
अशरफ ने खिलाड़ियों के साथ एक बैठक की जिसमें उन्होंने खिलाड़ियों को अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया
बैठक में कोच ग्रांट ब्रैडबर्न, पीसीबी के क्रिकेट निदेशक मिकी आर्थर और कप्तान बाबर आजम ने भी हिस्सा लिया
पाकिस्तान की टीम 2016 के बाद पहली बार भारत के दौरे पर आई है
This browser does not support the video element.
पीसीबी ने टीम के सदस्यों और जका अशरफ की मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया
Photos: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शुभमन गिल ने जमकर किया अभ्यास