अमर उजाला
Wed, 17 January 2024
न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को पांच टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में 45 रन से हरा दिया
इस मैच में हार के साथ ही पाकिस्तान टीम सीरीज गंवा बैठी, न्यूजीलैंड ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 में शानदार अर्धशतक लगाया
बाबर ने ड्यूनेडिन में 37 गेंद पर 58 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए
पाकिस्तान के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज आजम खान ने सात गेंद पर 10 रन बनाए
आजम खान अपने वजन के कारण ट्रोल होते रहते हैं, इस बार न्यूजीलैंड में भी कुछ ऐसा ही हुआ
आजम खान जब बल्लेबाजी के लिए उतरे तो डीजे ने WWE के दिग्गज बिग शो (Big Show) का गाना बजा दिया
WWE में बिग शो भी अपने वजन को लेकर मशहूर हुए थे
This browser does not support the video element.
आजम खान के लिए बिग शो का गाना बजने से पाकिस्तानी फैंस भड़क गए और सोशल मीडिया पर गुस्सा उतारा
बड़े-बड़े सूरमा सांप को खोजने में फेल, क्या आप 6 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं